पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला में याद किए गए प्रफुल्ल कुमार महतो

पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला में याद किए गए प्रफुल्ल कुमार महतो

Patamda: शनिवार को पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला में स्व प्रफुल्ल कुमार महतो की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर सभी छात्र -छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. तरुण कुमार महतो ने कहा कि वे एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने जीवन भर संघर्ष करके, जागते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए सपना देखा और उनको साकार कर दिखाया। इस महाविद्यालय की स्थापना में प्रफुल्ल बाबू के साथी रहे स्व भवतारण महतो, स्व अमूल्य रतन षाड़ंगी एवं स्व पूर्ण चंद्र महतो आदि को भी स्मरण किया गया। व्याख्याता अरुण कुमार ने प्रफुल्ल बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक प्रतिनिधि गुरुपद महतो व प्रभाष महतो आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से महाविद्यालय के सचिव प्रमथ नाथ मंडल, स्व प्रफुल्ल कुमार महतो के अनुज आदित्य महतो, मामनी कुमारी, सावित्री महतो, लक्ष्मी महतो, बाबूलाल बेसरा, जयदेव महतो, बाबूराम महतो, शंकर महतो , हीरालाल महतो, झंटू महतो व वीरेन्द्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Spread the love