Author: Kalyan Kumar Gorai

करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर Jamshedpur : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बर्न यूनिट के चिकित्सकों ने एक बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण मामले में 13 वर्षीय किशोर रातू गागराई की जान बचाकर उसे दोबारा चलने में सक्षम बनाया है। चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर (लोजोरा कलां) निवासी रातू सितंबर 2025 में 14 हजार वोल्ट के उच्च क्षमता वाले बिजली तार की चपेट में आ गया था। हादसे में उसका शरीर 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। हादसे में रातू का चेहरा,…

Read More

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस Jamshedpur: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ। इसके पश्चात संस्थान की निदेशक महोदया ने प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां…

Read More

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा Patamda : बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में एनपीए (गैर निष्पादित आस्ति) घोषित ऋण खाताधारकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण निपटारे का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत शाखा के कुल 550 केसीसी एनपीए ऋण खातों एवं100 अन्य खातों के मामलों के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के तत्वावधान में 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सिविल कोर्ट परिसर, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक…

Read More

जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर Patamda: पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत अंतर्गत दांदुडीह गांव में पिछले पांच दिनों से ठप बिजली आपूर्ति मंगलवार को नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने तत्काल बिजली विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या से अवगत कराया तथा जल्द समाधान की मांग की। सुब्रत महतो की पहल के बाद बिजली विभाग ने त्वरित…

Read More

समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत Patamda: बोड़ाम प्रखंड की भूला पंचायत अंतर्गत चित्रनगर टोला में पिछले पांच महीनों से खराब पड़े चापाकल की मंगलवार को मरम्मत कर उसे चालू कर दिया गया। चापाकल खराब होने से ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें प्रकाशित हुई थीं। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पहल करते हुए चापाकल की मरम्मत कराई। चापाकल चालू होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल…

Read More

बेलटांड़ में मैजिक चालक से मारपीट व छिनतई का आरोप, 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज Patamda : बेलटांड़ मोड़ पर मैजिक वाहन चालक के साथ मारपीट कर रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिड़रा निवासी 48 वर्षीय साधन कुमार कैबर्त ने पटमदा थाना में लिखित शिकायत देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साधन के अनुसार वह मैजिक वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वह टाटा से यात्रियों को लेकर घर लौट रहे थे। बेलटांड़ मोड़ पर दो…

Read More

बैंक ऑफ इंडिया पटमदा शाखा में मनाया गया 121वां स्थापना दिवस Patamda : बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा में सोमवार को बैंक का 121वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अनुपम कुमारी, क्रेडिट अधिकारी दीपा कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी नथुनी सिंह, बैंक बीसी राकेश दास , माणिक मंडल एवं अपूर्व मंडल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद ग्राहकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग के लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण, वाहन ऋण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ऋण समेत बैंक की विभिन्न…

Read More

लुआबासा में में सार्वजनिन दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत लुआबासा पंचायत में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा को पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सोमवार को भूमि पूजन के मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता, सफल बनाने में सनातन महतो, राजेंद्र महतो, अमरेश महतो, विद्यापति महतो, जुगांतर महतो, स्वपन महतो, दीपक महतो, आशुतोष महतो, काजल महतो, रेणुका महतो, दीपिका महतो और पूर्णिमा महतो सहित अन्य सदस्य…

Read More

प्रभावती दत्ता की पहल पर नारगा में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर Jamshedpur: जमशेदपुर -04 की जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता की पहल पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाजुड़ी पंचायत के नारगा गांव में सोमवार को 100 केवी का नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर लगाने…

Read More

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में करा सकेंगे सिलेंडर की दोबारा बुकिंग Jamshedpur : केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए निर्धारित न्यूनतम अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का नियम समान हो गया है। अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण देश में एलपीजी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया था। उस दौरान सरकार ने शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन…

Read More