झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में जेबीकेएसएस के सदस्यों ने सोमवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी जयंती मनाई।

मौके पर बारियादा कोचिंग सेंटर की छात्रा भारती महतो ने गांधीजी की जीवनी पर बहुत ही सुंदर व्याख्यान प्रस्तुत किया। समिति के सदस्य स्वपन कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में गांधीजी की भूमिका अतुलनीय रही। उनके आदर्श को जीवन में अपनाकर छात्र-छात्राएं आगे बढ़ें और राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

बिश्वनाथ महतो ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे महात्मा गांधी। जिन्होंने त्याग, तपस्या, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। वे एक नेता ही नहीं, बल्कि निष्काम कर्म योगी तथा सही मायने में युगपुरुष थे। वे संपूर्ण मानव जाति के प्रेरणा स्रोत हैं। शिक्षक बृंदावन महतो ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने सादगीपूर्ण जीवन जिया और अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया। जय जवान-जय किसान का नारा शास्त्रीजी ने दिया था जो आज भी जन-जन में जीवंत व प्रवाहमान है।

इस अवसर पर विश्वनाथ महतो, कृत्तिवास महतो, गौतम महतो, विकास महतो, राम महतो, कल्लोल कर्मकार एवं कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love