पटमदा डिग्री कॉलेज में बाहा बोंगा पर्व का आयोजन

पटमदा डिग्री कॉलेज में बाहा बोंगा पर्व का आयोजन


पटमदा डिग्री कॉलेज में बाहा बोंगा पर्व के मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राएं, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, सचिव चंद्रशेखर टुडू व अन्य

Patamda : पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के प्रांगण में शुक्रवार को संथाली भाषा विभाग की ओर से बाहा बोंगा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने छात्रों को बाहा बोंगा पर्व क्यों और कैसे मनाया जाता है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए बाहा यानी फूल के जैसा पूरे साल स्वस्थ, खुशी और उल्लास में रहने की कामना की।

पूर्व छात्र सह जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा ने कहा कि कॉलेज के छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया आयोजन सचमुच प्रकृति पर्व को दर्शाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्रों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में बाहा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, कॉलेज के उप प्राचार्य केपी महतो, श्रीकांत हांसदा, कमल कुमार महतो, डॉ. गौतम गोराई, जितुलाल मुर्मू, दिवाकर टुडू, अभिराम महतो, भुवनेश्वर महतो, चंद्रशेखर महतो, सरस्वती महतो, माधुरी, डॉ. गीता चक्रवर्ती, टुमता महतो, धातरी मुर्मू, अजय मुर्मू व लखन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

Spread the love