सालबनी जाहेरथान में बारहा दिशोम बाहा 28 को, हजारों लोग होंगे शामिल

सालबनी जाहेरथान में बारहा दिशोम बाहा 28 को, हजारों लोग होंगे शामिल

Patamda: पटमदा के लावा टोला सालबनी जाहेरथान में 28 अप्रैल को बारहा दिशोम जाहेरथान कमेटी सालबनी की ओर दिशोम बाहा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को माझी बाबा टीकाराम मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। इसके लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष टीकाराम मुर्मू, उपाध्यक्ष रूपलाल बेसरा व भानू हेंब्रम, सचिव विभूति हांसदा, सहसचिव प्रदीप बेसरा, संयुक्त सचिव दिवाकर टुडू, कोषाध्यक्ष शंभू सोरेन, सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर टुडू, जायरेत हरिहर टुडू शामिल किए गए।

इस दौरान समाजसेवी हरिहर टुडू ने बताया कि इसमें पूरे पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों के संथाल समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश परगना बैजू मुर्मू एवं अन्य अतिथियों में परगना दुर्गा चरण मुर्मू, दीपक मुर्मू, ललित मुर्मू, हरिपद मुर्मू, दशमत हांसदा आदि शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से हरिहर टुडू, जीतूलाल मुर्मू, सागर माण्डी, आदित्य प्रताप सोरेन, दिनेश हांसदा, रूपलाल बेसरा, कानूराम बेसरा, विभूति हांसदा, जितेन मुर्मू, दिवाकर टुडू, छुटूलाल हांसदा, लंबोदर माण्डी, मुनिलाल सोरेन, सुकदेव हेंब्रम, प्रदीप बेसरा, चुनाराम टुडू, उदय मुर्मू, भानू हेंब्रम आदि मौजूद थे।

Spread the love