बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान में गणेश पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन

बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान में गणेश पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अन्तर्गत बागबेड़ा सिदो कान्हू मैदान में जय धर्मे क्लब की ओर से गणेश पुजा मंडप निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में यजमान के रुप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू व पुरोहित दशरथ कुमार पांडेय के द्वारा मंत्रोचारण के साथ भूमिपूजन किया गया।

पूजा मंडप का निर्माण गुरुदेव टेंट के द्वारा किया जाएगा जिसमें पहाड़ पर्वत के ऊपर राष्ट्रीय पक्षी मोर नृत्य करते हुए दर्शाया जाएगा। विद्युत सज्जा मिंटू साउंड एंड लाइट के द्वारा किया जायेगा। पूजा क्लब की ओर से पूजा आरम्भ से अंतिम दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा एवं भोग का वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक पिंटू तिर्की, मुखिया श्रीमति धनमणि मार्डी, अध्यक्ष टिंकू राउत,भीम राउत, मुकेश शर्मा, दीपक गोस्वामी, सुनील मोहंती, आजाद शर्मा, राजेश रजक, मनोज तांती, रॉकी सिंह, चंदन पांडेय, प्रमोद यादव, गोविंदा गुप्ता व संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Spread the love