चौरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठन, देवेंद्र सिंह अध्यक्ष व राधारानी महतो उपाध्यक्ष बनीं

चौरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एसएमसी का पुनर्गठन, देवेंद्र सिंह अध्यक्ष व राधारानी महतो उपाध्यक्ष बनीं

Patamda: पटमदा के चौरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। सर्वप्रथम सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया गया। तत्पश्चात तीन सदस्यों को अध्यक्ष हेतु नामित किया गया। बैलट पेपर के द्वारा गुप्त मतदान प्रक्रिया के तहत देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष हेतु विजयी घोषित किया गया तथा द्वितीय स्थान पर आने वाली राधारानी महतो को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया वार्ड सदस्य कांग्रेस महतो तथा ग्राम प्रधान रजनी महतो द्वारा संपन्न कराया गया। गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह चौरा गांव के सम्मानित लाया (पुजारी) भी हैं। पुनर्गठन की प्रक्रिया सीआरपी अशोक महतो की देखरेख में हुई। व्यवस्थित रूप से समग्र प्रक्रिया के लिए प्रधानाध्यापक नीतीश चंद्रवंशी ने सभी को धन्यवाद दिया तथा आगे भी विद्यालय के विकास हेतु सहयोग की अपील की।

अंत में वार्ड सदस्य कांग्रेस महतो द्वारा मुख्य द्वार से कार्यालय तक पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया। नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से उन्हें मौके पर आवेदन भी दिया गया जिसे उन्होंने एक माह के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया।

Spread the love