Author: Kalyan Kumar Gorai

डुमरिया में झामुमो का विजय आभार यात्रा आयोजित, विधायक संजीव ने प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया के छोलागोड़ा चौक पर सोमवार को विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत किया गया। दुसरी बार विधायक बनने के बाद डुमरिया पंहुचे। वीर शहीदों को नमन किया। विधायक संजीव सरदार को झामुमो और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए फुल मालाओं से लाद दिया। विधायक संजीव सरदार भी कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक गीत संगीत के पर थिरकते नजर आए। इसके उपरांत आभार यात्रा निकाली गई। प्रखंड के बड़ाकांजिया, तिरिलडीह, बकुलचंदा, कुंडालुका, खैरबनी, भागाबांदी,…

Read More

दूसरी बार विधायक बनने के बाद मंगल कालिन्दी ने पटमदा में निकाली आभार यात्रा Patamda :अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले झामुमो के जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी ने सोमवार को पटमदा में आभार यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने पटमदा के धुसरा, बामनी, कुन्दरूकोचा एवं लावा में लोगों के साथ मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें करीब 43 हजार वोटों के अंतर के साथ दूसरी बार विधायक बनाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेलटांड़ चैक से पटमदा बाजार तक पदयात्रा करते हुए अपने हाथों से लड्डू का वितरण किया। इस दौरान बेलटांड़ में भगवान बिरसा मुंडा व पटमदा में सिदो-कान्हू…

Read More

भाजपा जनादेश का सम्मान करे, थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो राज्य हित में सहयोग करे : पिंटू दत्ता शनिवार को भिलाई पहाड़ी स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में जश्न मनाते झामुमो नेता पिंटू दत्ता Jamshedpur : झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत राज्य की जनता का विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि इस जनादेश का भाजपा को सम्मान करते हुए राज्य हित में आगे 5 साल हेमंत सोरेन की सरकार चलाने में सहयोग करना चाहिए ताकि…

Read More

डुमरिया में संजीव सरदार की जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न Dumaria: पोटका से संजीव सरदार की जीत की खुशी में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छोलागोड़ा में जश्न मनाया। छोलागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लड्डू का वितरण किया। डुमरिया प्रखंड झामुमो कमिटी के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रचार अभियान के दौरान कड़ी मेहनत की। खेत खलिहानों में जाकर हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को बताया। विधायक के रूप संजीव सरदार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सफल…

Read More

पटमदा -बोड़ाम के 155 बूथों में मंगल कालिंदी को रामचंद्र सहिस से मिली 26 हजार व विनोद स्वांसी से 20 हजार की बढ़त, बूथ वार देखें परिणाम…. Patamda: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस से मिली करीब 43 हजार वोटों की बढ़त में से पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 155 बूथों से ही करीब 26 हजार की बढ़त मिली है। जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रत्याशी विनोद स्वांसी से 20 हजार की बढ़त मिली है। अपने गृह क्षेत्र अंतर्गत मुचीडीह के जिस बूथ पर रामचंद्र सहिस ने वोट डाले…

Read More

हेमंत सरकार में ईचागढ़ विधायक सविता महतो को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका, चर्चा तेज सविता महतो (फाइल फोटो) Jamshedpur: राज्य में इंडिया गठबंधन की प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में इस बार ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को मंत्री पद मिलने की चर्चा तेज है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा है कि महतो और महिला कोटे से 14 सीटों वाले कोल्हान प्रमंडल के ईचागढ़ विधानसभा सीट से से लगातार दूसरी बार विधायक बनीं सविता महतो शहीद निर्मल महतो परिवार से जुड़ी हैं। सविता शहीद निर्मल महतो…

Read More

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचीं बीडीओ Patamda: रविवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पटमदा बीडीओ की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग बाल-बाल बच गईं। उनके साथ उनके सरकारी चालक जय मंगल सिंह व मिहिर दास थे। इस संबंध में चालक जय मंगल ने बताया कि उन लोग विधानसभा चुनाव की मतगणना का कार्य संपन्न करने के बाद सुबह करीब 7बजे जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज से पटमदा के लिए निकले थे। धूसरा स्थित जनजातीय…

Read More

2019 की तुलना में दोगुने मतों के अंतर से जीतकर दूसरी बार विधायक बने मंगल कालिंदी, पहली बार गठबंधनों के बीच लड़ाई में इंडिया ने एनडीए को पछाड़ा Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस के समर्थन से झामुमो को तीसरी बार कामयाबी मिली और जीत इंडिया गठबंधन की ही हुई। इससे पूर्व 2005 और 2019 में झामुमो को सफलता मिली थी। शनिवार को जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज में हुई मतगणना में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस अपने गृह क्षेत्र यानी बोड़ाम प्रखंड से ही लगातार पीछे चल रहे थे और अंतिम…

Read More

हरेलाल महतो के अरमानों पर फिरा पानी, सविता महतो ने ईचागढ़ से लगातार दूसरी बार हराया जीत के बाद अपनी बेटी व समर्थकों के साथ विधायक सविता महतो Chandil: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व ईचागढ़ विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। पिछले करीब 7 सालों से क्षेत्र में सक्रिय राजनीति करते हुए समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले हरेलाल को झामुमो प्रत्याशी सविता महतो ने 26523 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। सविता महतो लगातार दूसरी बार विधायक बनने में सफल रही। क्षेत्र के लोगों की…

Read More

कोल्हान में झामुमो ने 11 में 10 सीटें जीती, 1 सीट कांग्रेस को, 3 सीटें गई एनडीए के खाते में झामुमो नेता कुणाल षड़ंगी के साथ पूर्वी सिंहभूम के चारों झामुमो विधायक Jamshedpur : राज्यभर में जिस तरह से हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाओं की बदौलत जनता ने भारी समर्थन देते हुए उस पर मुहर लगाई है, कोल्हान प्रमंडल में भी जनता ने दिल खोलकर समर्थन दिया है। यहां की सभी 14 सीटों में भी सिर्फ सरायकेला सीट को छोड़ दें तो लगभग झामुमो की इस क्षेत्र में बादशाहत बरकरार रही। कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जुगसलाई, पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, चाईबासा,…

Read More