जंगल से निकला बाघ एनएच 33 पर दिखा, चांडिल में सूमो पर किया हमला, बाल बाल-बचे लोग
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisements
Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम (तुलगां) जंगल में बैल व बछड़े का शिकार करने के बाद बाघ हाइवे पार कर चांडिल पहुंच गया है। चांडिल के पाटा में घूम रहे बाघ ने मंगलवार की रात 8.30 बजे सूमो वाहन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद ओझल हो गया लेकिन इलाके में दहशत बरकरार है।
बताते हैं कि इस हमले में सूमो पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रूदिया निवासी राजकुमार महतो सूमो पर सवार होकर चावलीबासा से चैनपुर लौट रहे थे। सूमो में 6 लोग सवार थे। चांडिल गोलचक्कर के पास रांची -टाटा हाइवे से महज 500 मीटर दूर रूदिया -दड़दा मार्ग पर सूमो पर बाघ ने छलांग लगा दी। चालक के गाड़ी रोकते ही बाघ ओझल हो गया। राजकुमार ने इसकी सूचना चांडिल वनपाल राधारमण ठाकुर को दी। बुधवार को वन विभाग की टीम उस क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी है और नजर रख रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 7 बजे चौका थाना के आसपास बाड़ेदा गांव में देखा गया था वही बाघ, जिससे लोगों में दहशत है और अपने घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।