दिवंगत सहायक अध्यापक के परिजनों को दी गई आर्थिक मदद
Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के सहायक अध्यापक और सहायक शिक्षकों ने गुरुवार को दिवंगत सहायक अध्यापक शैलेन टुडू के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। स्व शैलेन टुडू फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत मुढ़काटी के निवासी थे। नव प्राथमिक विद्यालय बाबुरपाल के सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। विगत 10 फरवरी को उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे परिवार के एकमात्र सहारा थे।
उनकी पत्नी पानो टुडू को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए गुडाबांदा सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वर चौबे, जादुनाथ मुर्मू, चंपाई सोरेन, दलपति मांडी, चुनाराम मुर्मू, चंदन पात्रा, मनसाराम हांसदा और आनंद मुर्मू उनके आवास पहुंचे थे।