पटमदा के बांगुड़दा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा आदर्श ग्राम में मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। उसे हाथ एवं पैर के अलावा सिर पर आंशिक चोट है। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं।
Advertisements
इस संबंध में समाजसेवी अबोध कालिंदी ने बताया कि शंकर पार्वती नामक बस धनबाद या पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार लोग काटिन बाजार से अपने घर बंगाल लौट रहे थे। बताते हैं कि बस चालक की लापरवाही से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चालक ने कटिंग करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी जिससे बीच सड़क पर ही सभी लोग गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना कमलपुर थाना को दिए जाने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी वाहन से घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जबकि घटना में शामिल वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। घायल युवक सुबोध सिंह बाबू बराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ादा गांव निवासी है। यह घटना बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर हुई।