बोड़ाम में अवैध महुआ भट्टी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Patamda : मुख्यमंत्री सचिवालय जनशिकायत कोषांग, रांची एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की गोपनीय शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के बंगोई गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सुनील मंडल की जमीन पर संचालित अवैध महुआ चुलाई भट्टी का भंडाफोड़ किया गया।
छापेमारी के दौरान करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुनील मंडल को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।





