नवोदय परीक्षा में चमकी प्रतिभा, टैलेंट सर्च एकेडमी के 14 समेत डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यार्थी सफल
ओम महतो
अंजलि रजवाड़
सुमन महतो
शिखा सहिस
विभश्री महतो
पूनम महतो
Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजसेवी हाराधन महतो द्वारा टैलेंट सर्च एकेडमी के बैनर तले बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर के 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ईशा महतो
कुणाल महतो
शुभजीत कुंभकार
सुपर हेंब्रम
उमा रानी महतो
अनन्या महतो
शारदा महतो
चयनित विद्यार्थियों में शिखा सहिस (बंगोई), उमा रानी महतो (धालभूमगढ़), ओम महतो (मोहनपुर), विभश्री महतो (हलूदबनी), सुमन महतो (मोहनपुर), पूनम महतो व ईशा महतो (दुंदु), अनन्या महतो व शुभजीत कुंभकार (गोपालपुर), अंजलि महतो (तिलाबनी), शारदा महतो (चुनीडीह), सुपर हेंब्रम (पवनपुर), कुणाल महतो (बिड़रा) और अंजली रजवाड़ (कमलपुर) शामिल हैं।
अंजलि महतो
कुल 80 विद्यार्थियों में से 14 के चयन पर टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो सहित शिक्षक उदय गोप, उमेश मार्डी, उत्तम गोप और बृंदावन महतो ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसके अलावा बुद्धिजीवी मंच पटमदा के तत्वावधान में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पटमदा के सहयोग से संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर से भी इस वर्ष सफलता मिली है। यहां से पहली बार परीक्षा में शामिल 15 विद्यार्थियों में से एक छात्र सुनील गोराई (लावा) ने सफलता प्राप्त की है, जबकि शिखा रानी महतो ने बेहतर अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र के कुल 22 विद्यार्थियों को सफलता मिलने की सूचना है इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इन बच्चों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।





