पटमदा उत्तरी सीट से खगेन महतो ने सनत महतो को 3663 वोटों से हराया

पटमदा उत्तरी सीट से खगेन महतो ने सनत महतो को 3663 वोटों से हराया

Patamda: पटमदा-02 उत्तरी जिला परिषद सीट से टेम्पो छाप के प्रत्याशी समाजसेवी खगेन महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनत कुमार महतो को 3663 वोटों से हरा दिया। उन्हें सभी 8 पंचायतों से कुल 8407 मत मिले हैं जबकि सनत कुमार महतो को 4744 मत मिले हैं। खगेन महतो शुरू से ही बढ़त हासिल कर रहे थे जिससे मंगलवार को ही तस्वीर लगभग साफ हो चुकी थी। बुधवार को लगभग साढ़े 12 बजे परिणाम की आधिकारिक घोषणा होने के पश्चात समर्थकों ने खुशियों का इजहार किया।
प्रत्याशी प्राप्त मत
अनाथ बंधु कुंभकार 1156
खगेन चंद्र महतो 8407
गौरीशंकर महतो 683
देबुलाल सहिस 4214
नलिनी कांत कुंभकार 3112
फणीभूषण महतो 1005
मदन मोहन महतो 2627
सनत कुमार महतो 4744

Spread the love