5 हजार मतों के अंतर से बोड़ाम से जीतीं गीतांजली महतो, घोषणा बाकी

5 हजार मतों के अंतर से बोड़ाम से जीतीं गीतांजली महतो, घोषणा बाकी

Patamda: बोड़ाम-01 जिला परिषद की सीट पर सभी 12 पंचायतों की मतगणना समाप्त हो चुकी है और अब तक पांचवें राउंड में 10 पंचायतों के परिणाम की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। अंतिम और छठे राउंड के परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतांजली महतो को 12 पंचायतों से करीब 15 हजार वोट प्राप्त हुए। जबकि हेमलता महतो को 10 हजार और तीसरे स्थान पर रही रेखा रानी महतो को करीब साढ़े 8 हजार वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार गीतांजली महतो 5 हजार वोटों से जीत हासिल की। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। जीत के बाद गीतांजली महतो और उनके पति माणिक महतो को समर्थकों ने बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं हेमलता के पति पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो और रेखा रानी के पति हिमांशु महतो अंतिम राउंड की गणना समाप्ति के बाद कॉपरेटिव कॉलेज मैदान से निकल गए।

Spread the love