बनकुंचिया में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बनकुंचिया में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकुंचिया गांव निवासी करीब 60 वर्षीय जलधर महतो के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मुखिया गुरूचरण हेम्ब्रम ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह ही घर से लापता हो गए थे और परिजनों को जानकारी मिलने पर कल शाम से ही उनकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन देर रात तक पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने बनकुंचिया के जंगल में (निर्भय सिंह के क्रशर प्लांट के पास) एक पेड़(चल्ला गाछ) पर लटका हुआ उनका शव देखा तो सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनके बेटों को सूचना दी। इसके बाद उनके बेटे नीलकमल महतो व देवरथ महतो ने ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो मृत पाया। इसकी सूचना मिलने पर कमलपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जाना है। इस संबंध में समाजसेवी भीष्मनाथ नाथ महतो ने बताया कि जलधर महतो एक किसान थे और पिछले कई दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वे किसी कारणवश तनाव में रहते थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वही कारण से उसने आत्महत्या कर लिया होगा। उनके तीन बेटों में नीलकमल महतो व देवरथ महतो एवं एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटा बेटा दशरथ महतो अविवाहित है जो बाहर में मजदूरी करने गया हुआ है। वहीं दोनों बेटे घर में ही रहकर खेतीबारी का काम करते हैं। घर में मृतक की पत्नी भी है और सभी लोग एक साथ मिलकर ही खेती का काम करते हैं। मुखिया गुरूचरण के अनुसार घटनास्थल जलधर महतो के वर्तमान आवास से करीब 2 किमी जबकि पूर्व के निवास स्थान से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।

Spread the love