- कुटिमाकली में ब्रेकर पर स्लो करते ही पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, किसान का पैर टूटा
- पटमदा के पवनपुर में नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक
- বছর ঘুরলে বাংলায় ভোট, তার আগেই ‘নির্বাচনী যুদ্ধ’ শুরু মোদি-মমতার
- बोड़ाम में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
- स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण व कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग पर मंत्री को ज्ञापन
Author: Kalyan Kumar Gorai
कुटिमाकली में ब्रेकर पर स्लो करते ही पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, किसान का पैर टूटा परमजीत सिंह व सोमाय हांसदा Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर कुटिमाकली में शनिवार को सुबह करीब पौने 6 बजे बाइक पर सब्जी लेकर जमशेदपुर जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ही बाइक बीच सड़क पर गिर गई और इस दुर्घटना में सब्जी विक्रेता सोमाय हांसदा के एक पैर की हड्डी टूट गई। जबकि दूसरी बाइक में पीछे बैठा मानगो निवासी परमजीत सिंह को उसका साथी छोड़कर बाइक लेकर भाग गया।…
पटमदा के पवनपुर में नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक सम्बर मुर्मू (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवनपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय सम्बर मुर्मू अकेले ही घर से नहाने के लिए गांव के तालाब में गया था। करीब 2 घंटे तक नहीं लौटने पर घर के लोग उसकी तलाश में तालाब पहुंचे तो वहां गायब पाया। फिर तालाब के अंदर पानी में तलाश करने पर उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृत अवस्था में तालाब से…
বছর ঘুরলে বাংলায় ভোট, তার আগেই ‘নির্বাচনী যুদ্ধ’ শুরু মোদি-মমতার Purulia (Somnath Gope): বছর ঘুরলেই পশ্চিমবঙ্গে বিধানসভা নির্বাচন। তার আগেই নির্বাচনী যুদ্ধের ঢাক বেজে উঠেছে রাজ্যে। আলিপুরদুয়ারের সভা থেকে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী সরাসরি আক্রমণ শানালেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নেতৃত্বাধীন তৃণমূল কংগ্রেস সরকারের বিরুদ্ধে। দুর্নীতি, হিংসা, তুষ্টিকরণ, শিক্ষক নিয়োগে অনিয়ম— একের পর এক ইস্যুতে বাংলার মাটিতে দাঁড়িয়ে শাসক দল তৃণমূল কংগ্রেসকে নিশানা করলেন প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী। মোদীর তোপ, তৃণমূল শুধু হাজার হাজার শিক্ষকের নয়, লাখ লাখ শিশুর ভবিষ্যৎ অনিশ্চয়তার দিকে ঠেলে দিয়েছে। প্রধানমন্ত্রীর আক্রমণের উত্তর দিতে অবশ্য মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ও চুপ করে থাকেননি। নবান্নে সাংবাদিক বৈঠক করে পাল্টা জবাব দিলেন তিনি। মুখ্যমন্ত্রী অভিযোগ…
बोड़ाम में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा-माधवपुर मुख्य सड़क के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे चिमटी गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताते हैं कि रागमागोड़ा निवासी महावीर गोप अपनी बाइक से मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है और करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर घायलावस्था में पड़ा हुआ था।…
स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण व कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग पर मंत्री को ज्ञापन Patamda: झारखंड स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालय (कॉलेज) संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के रांची स्थित आवास में मिलकर दो सूत्री ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण महतो के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से स्थायी संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय में कार्यरत एवं संघर्षरत स्थायी संबद्धता अनुदानित डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित समय पर अनुदान नहीं मिलने पर काफी नाराज…
पटमदा के बांसगढ़ में चड़क मेला सह रोहिन पर्व में बारिश ने डाली खलल Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत लच्छीपुर पंचायत के बांसगढ़ गांव में हर साल की भांति इस साल भी रोहिन पर्व (रोहिणी नक्षत्र) के अवसर पर शिव चड़क मेला का आयोजन सोलोआना कमेटी की ओर से किया गया। तीन दिवसीय चड़क मेला के पहले दिन बुधवार को दोपहर पाट भोगता, शाम में जांगाल व देर रात छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले दिनभर उपवास में रहकर महिलाओं ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए परिवार की मंगल कामना की। दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर…
पटमदा व कमलपुर में चार मामले आए, तीन का निपटारा Patamda : पटमदा व कमलपुर थाना में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर अलग-अलग बैठक सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पटमदा में थाना प्रभारी करमपाल भगत की उपस्थिति में 2 मामले का समाधान किया गया। पटमदा थाना में तीन मामले सामने आए। जबकि कमलपुर में थाना प्रभारी अशोक कुमार की उपस्थिति में एक मामला आया और उसका निष्पादन भी किया गया। पटमदा थाना में आए तीन में से दो का समाधान कर दिया गया। पटमदा में बिड़रा निवासी सुधाकर मोदक का आवेदन…
रोहिणी नक्षत्र पर दलमा में श्रद्धालुओं ने की पूजा Patamda: रोहिणी नक्षत्र के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित दलमा की प्राचीन गुफा में मौजूद दलमा बूढ़ा बाबा एवं दलमा मां की पूजा-अर्चना की गई। इसमें बोंटा पंचायत से काफी संख्या में ग्रामीण पहाड़ी पर पहुंचे और आराधना की। इस संबंध में पगदा गांव निवासी खिरोद गोराई ने बताया कि दलमा की तराई पर बसे विभिन्न गांवों के खासकर भूमिज समुदाय के लोग प्रतिवर्ष बीजारोपण के पूर्व बाबा भोलेनाथ एवं दलमा मां से बेहतर खेती हेतु प्रार्थना करते हैं। इसके लिए…
जल्द ही चकाचक दिखेगा लावा का बेलटांड़ बाजार, दुकानदारों के साथ ग्राम प्रधान की बैठक में लिया गया संकल्प Patamda: पटमदा का बेलटांड़ बाजार जल्द ही चकाचक नजर आने वाला है। यह बाजार लावा ग्राम सभा के अधीन है और इसके लिए लावा के ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने एक मजबूत पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को बेलटांड़ बाजार स्थित पीडीएस दुकान परिसर में लावा ग्राम सभा की एक बैठक ग्राम प्रधान बृंदावन दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित बेलटांड़ बाजार के दुकानदारों को ग्राम प्रधान ने पटमदा अंचल कार्यालय से बाजार को स्वच्छ रखने के…
बोड़ाम में ईंट भट्ठा के मुंशी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव स्थित हीरा ईंट भट्ठा के मुंशी 50 वर्षीय जय कुमार महतो ने बुधवार की रात को भट्ठा परिसर स्थित एस्बेस्टस मकान में लोहे की पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी बोड़ाम पुलिस को मिलने पर गुरुवार को सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वह मानगो उलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई का निवासी था और भट्ठा में रहकर ही कामकाज देखता था। इस संबंध में दिवंगत…