Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के चित्रनगर में पांच महीना से चापाकल खराब,26 परिवार परेशान Patamda : बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव स्थित चित्रनगर टोला में चापाकल पिछले पांच महीनों से खराब पड़ा है। इससे टोला के 26 परिवारों के सामने पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। गांव के युवा विष्णु कर्मकार ने बताया कि चापाकल में तीन नए पाइप लगा दिए जाने से इसे दोबारा चालू किया जा सकता है। इसके बावजूद पांच महीने बीत जाने के बाद भी चापाकल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे चित्रनगर टोला के सैकड़ों…

Read More

पटमदा, बोड़ाम और काटिन में कल तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित Jamshedpur : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 की ओर से मंगलवार को पटमदा, बोड़ाम और काटिन क्षेत्र में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग के अनुसार 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पटमदा, बोड़ाम, काटिन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम, काटिन सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा…

Read More

पटमदा पुलिस ने सुदूरवर्ती गांवों में चलाया जागरूकता अभियान Patamda : पटमदा थाना प्रभारी बिष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोबरघुसी व जोड़सा पंचायत के आमदापहाड़ी, जेरका, राजाबासा, जामडीह समेत सुदूरवर्ती गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नक्सलवाद, नशाखोरी, डायन प्रथा व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा साइबर और बैंकिंग ठगी से सावधान रहने की जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में करने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया…

Read More

बोड़ाम में रक्तदान शिविर 13 सितंबर को, तैयारी बैठक संपन्न Patamda : बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच की ओर से 13 सितंबर (रविवार) को बोड़ाम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मंच के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानव सेवा के पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है। शिविर को सफल बनाने में हातु सरदार, नायके-डाकुआ, पीड़ गादी एवं तरप सरदार सहित मंच के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को आयोजित तैयारी बैठक में शशिभूषण सिंह सरदार,…

Read More

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक की लहर, झामुमो का 7 सितंबर का धरना स्थगित Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस घटना के बाद पार्टी ने 7 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने रविवार को कार्यालय आदेश जारी कर बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार शोक की इस घड़ी में राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 7 सितंबर को आयोजित होने…

Read More

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में पटमदा के दो शिक्षक सम्मानित Patamda: शिक्षक दिवस के अवसर पर जेसीईआरटी, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राज्य के 190 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें पटमदा प्रखंड के दो शिक्षक डॉ. समीर कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा) एवं डॉ. प्रियंका झा (प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पटमदा) भी शामिल रहे। समारोह में मुख्य अतिथि जेसीईआरटी के निदेशक एवं शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के उप सचिव ने दोनों शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ.…

Read More

बोड़ाम में दो दुकानों में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र में तीन-चार अगस्त की रात हुई दो दुकानों में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने करीब एक माह के अंदर मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 79 बिछिया, कंगन, बाह वाला, बाला, चेन, पायल व चांदी के सिक्के समेत मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने बोड़ाम में…

Read More

त्रिवेणी अर्थ मूवर्स के मुद्दे पर पार्षद प्रतिनिधि और मुखिया ने संभाला मोर्चा, कंपनी बंद कराने के प्रयास का विरोध कंपनी को बंद कराने का प्रयास सफल नहीं होने देंगे : पिंटू दत्ता Jamshedpur : एनएच-33 के किनारे भिलाईपहाड़ी में संचालित त्रिवेणी अर्थ मूवर्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने कंपनी बंद होने की स्थिति में स्थानीय रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई है। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा कंपनी पर दबाव बनाने…

Read More

बोड़ाम चोरीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक गिरफ्तार, पांच हिरासत में आभूषण और मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में कई मोबाइल व गहने बरामद, पूछताछ जारी Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोड़ाम बाजार और बारियादा गांव में दुकानों की एस्बेस्टस की छत काटकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में पुरुलिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मकबूल अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, पांच अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही…

Read More

बोड़ाम में सड़क दुघर्टना के बाद किसान की संदिग्ध मौत, जेएलकेएम नेता ने की ग्रामीण एसपी से बात रंजीत महतो (फाइल फोटो) परिजनों ने स्थानीय लोगों की पिटाई से मौत का लगाया आरोप; जांच जारी Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के जिलिंगडूंगरी के समीप गुरुवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में घायल मोपेड सवार युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी रंजीत महतो (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोपेड से गिरने के कारण रंजीत घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी…

Read More