Patamda : पटमदा व कमलपुर थाना में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर अलग-अलग बैठक सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पटमदा में थाना प्रभारी करमपाल भगत की उपस्थिति में 2 मामले का समाधान किया गया। पटमदा थाना में तीन मामले सामने आए। जबकि कमलपुर में थाना प्रभारी अशोक कुमार की उपस्थिति में एक मामला आया और उसका निष्पादन भी किया गया। पटमदा थाना में आए तीन में से दो का समाधान कर दिया गया।
Advertisements
पटमदा में बिड़रा निवासी सुधाकर मोदक का आवेदन लंबित रह गया। आरोप है कि उसकी जमीन में आरती मोदक की ओर से जबरन अबुआ आवास बनवाया जा रहा है। बना रहे है। सीओ द्वारा शिकायत लेकर आए ग्रामीणों की कागजात एवं खतियान की जांच की गई। मौके पर सीआई सुशांत कुमार जाना, हल्का कर्मचारी व अमीन आदि मौजूद थे।