बोड़ाम के चुनीडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान महिला की बज्रपात से हुई मौत

Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी निमाई सिंह की पत्नी गुणी सिंह सरदार (32 वर्ष) मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे धान के खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पति निमाई सिंह ने बताया कि गुणी अपने खेत में खरपतवार की निराई गुड़ाई का काम रही थी। उसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली उसके शरीर पर गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गई थी।
घटना के बाद वाहन की व्यवस्था करते हुए दोपहर 3 बजे एमजीएम अस्पताल डिमना पहुंचाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक बेटा धीरेन सिंह (12 वर्ष) और एक बेटी नमिता सिंह (8 वर्ष) की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा।




