जुगसलाई की बेटी चुनाव जीत कर नगर परिषद के विकास को और गति देगी : नीलूफर हुसैन
नीलूफर हुसैन ने अपने समर्थकों और क्षेत्र वासियों के साथ की बैठक, मिला आश्वासन
Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नीलूफर हुसैन ने शुक्रवार को अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के साथ जुगसलाई सात मंदिर के समीप बाबू मैरिज हॉल में एक बैठक की। इस दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर गंभीर मंथन किया गया और जीत सुनिक्षित करने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित गणमान्य और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे और नीलूफर हुसैन के साथ कुछ राय भी साझा की। बैठक में जुगसलाई की छोटी-छोटी स्थानीय मुद्दों पर भी सभी ने चर्चा की जिसपर नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह जुगसलाई के सभी 22 वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की बेटी चुनाव जीत कर जुगसलाई के विकास को और गति देगी। उन्होंने दावा किया कि जनसम्पर्क के दौरान लोगों का जो समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है इससे हमारी जीत पक्की है।


