ग्रामीण क्षेत्र पहाड़पुर में दिखी रक्तदान के प्रति जागरूकता, 6 महिलाओं समेत 205 लोगों ने किया रक्तदान

Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में रविवार को संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट तथा ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के सहयोग से पंचायत युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले संघ के सदस्यों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।

शिविर में बोड़ाम प्रखंड के अलावा पटमदा व नीमडीह प्रखंड के भी लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 205 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रीति सिंह मंडा सहित छह महिलाओं ने भी रक्तदान किया, जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की।
शिविर को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष सह मुखिया अजब सिंह, सचिव दीपंकर सिंह लाया, महेंद्र सिंह, मधुसूदन सिंह, सुनील बेसरा, रतन महतो, अमित महतो, धीरेन सिंह, दुलाल महतो, लालबाबू सिंह, अनुप सिंह, गौतम महतो, दिलीप सोरेन, डॉ. महेश्वर सिंह, डॉ. सोमनाथ हेंब्रम, नकुल कुंभकार, नीलकांत सिंह अभिराम हांसदा, धनंजय महतो, जगन्नाथ महतो, गौतम महतो, असित सिंह, अरुण सिंह, कृतिवास महतो, कुंवर सिंह, प्रशांत सिंह, दनार्दन सिंह, जितेन प्रामाणिक, चैतन सिंह व भरत सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।





