जोगा एथलेटिक्स मीट में साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
Patamda: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जोगा एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन के लिए साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के कोच संतोष तिवारी और आकांक्षा तथा पूरी टीम को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रसाद महतो ने अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। जबकि सीनियर बालक वर्ग की टीम ने समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 4 x100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता। टीम में कृष्ण प्रसाद महतो, प्रदीप महतो, प्रणितेश महतो व रूपेश महतो शामिल थे।
उन्होंने बताया कि जोगा एथलेटिक्स मीट में जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली एथलीट भाग लेते हैं और जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रतिस्पर्धा के लिए एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान करता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि हमारे गांव के बच्चों में काबिलियत बहुत है, इसे हमें हर स्तर पर ले जाना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह ने भी बच्चों को बधाई दी है।





