सच्चाई का साथ देने लिए अर्जुन के सारथी बने भगवान श्रीकृष्णा : महाबीर मुर्मू
Jamshedpur : रविवार को जमशेदपुर के यादव समाज की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो एग्रिको मैदान से साकची आम बगान में सम्पन्न हुई। इसी क्रम में साकची गुरुद्वारा के पास यादव समाज के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी व आनंद श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीकृष्णा राधा जी का छाया चित्र का मोमेंटम से सम्मानित किया गया।
मौके पर महावीर मुर्मू ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्णा जी का जन्म संसार से अत्याचारी और भ्रष्टाचारी को समाप्त करने के लिए हुआ था। उनकी कई लीलाएं और घटनाओं से भरा हुआ जीवन, जिनमें कंस का वध, गोकुल बाल लीलाएं और महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी बने ताकि सच्चाई की जीत हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर राय, प्रताप कुमार यादव, करण कालिंदी, अभय पांडे, अशोक यादव, शशि यादव, विजय यादव, कृष्णा यादव, मुकेश यादव व मृत्युंजय यादव आदि उपस्थित थे।





