जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के निधन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया
Jamshedpur: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ऋतुराज जी का जाना न केवल जुस्को परिवार के लिए बल्कि पूरे झारखंड के उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व में जुस्को ने कई नई ऊंचाइयों को छुआ, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए और सामाजिक जिम्मेदारी के कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। इस दुखद क्षण में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, सहयोगियों और सभी शुभचिंतकों के साथ हैं।
उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा,ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।





