गुड़ाबांदा में दिशोम गुरु व मंत्री रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत के नाईकानशोल स्थित धुमकुड़िया भवन में झामुमो प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और राज्य स्कूली शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के लिए दिशोम गुरु के नेतृत्व में किया गया आंदोलन सदियों तक याद रखा जाएगा। कहा कि मंत्री रामदास सोरेन के निधन से समाज और राज्य को बड़ी क्षति हुई है। उनका योगदान भी हमेशा याद किया जाएगा।
मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलबोती मुर्मू, पंसस सिंगो हांसदा, श्यामपदो टुडू, मानिक कालिंदी, मेघाराम हेम्ब्रम, युवा नेता साकिला हेम्ब्रम, भोगान मुर्मू, राम कर्मकार, जादुनाथ हांसदा, हाड़ीराम सोरेन, रविलाल सोरेन, ग्राम प्रधान जदुनाथ हांसदा, साहेब राम सोरेन, देवाशीष कालिंदी, बिमला माण्डी, सीता रानी माण्डी, हीरामनी माण्डी, गणेश महतो, रंजित नायेक, बंकिम सोरेन, सुराय हेम्ब्रम, रोबिन हेम्ब्रम, प्रकाश हेम्ब्रम, देवीलाल सोरेन, लालमोहन बास्के, बागाय टुडू, कान्द्रा नायेक, रेंगटा हेम्ब्रम समेत झामुमो व सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।





