कांग्रेस के एससी सेल के जिलाध्यक्ष का पटमदा में हुआ अभिनंदन

कांग्रेस के एससी सेल के जिलाध्यक्ष का पटमदा में हुआ अभिनंदन

Patamda: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल के चेयरमैन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय युवा नेता जमशेदपुर के उलियान निवासी सुरेश मुखी के नाम की घोषणा करने पर पटमदा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। गुरूवार को पटमदा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान नवमनोनित अध्यक्ष सुरेश मुखी का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष फूलचांद महतो, नीतिया बारी, दशरथ सिंह, अतुल महतो, लखन लाल गोराई, श्रीकांत महतो, बगला किंकर मिश्रा, सुकुमार दत्ता, अनिल महतो, खगेन महतो, चैतन महतो, अजय महतो, जवाहरलाल महतो व सिराजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे। इस मौके पर सुरेश मुखी ने कहा कि वे पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में पिछले करीब 10 सालों से संगठन का काम करते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पार्टी की प्रखंड इकाई का भी गठन किया जायेगा और तत्पश्चात जनहित के मुद्दे पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पटमदा में जिस तरह से उनका स्वागत किया गया उसे कभी नहीं भुला पायेंगे।

Spread the love