Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा के ठनठनी घाटी में गिट्टी से लदा अनियंत्रित हाइवा ने 6 पशुओं को रौंदा, बीच सड़क पर पलटा Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के बीच ठनठनी घाटी में शुक्रवार की दोपहर करीब 12.10 बजे अनियंत्रित एक हाइवा ने 4 बकरी व 2 बैलों को बुरी तरह से रौंद दिया एवं बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे घटनास्थल पर ही बकरियों की मौत हो गई जबकि बैलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मवेशी बामनी टोला महुलडीह के जितेन सोरेन की है जो सड़क पार कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे पटमदा उत्तरी…

Read More

बोड़ाम प्रखंड से चयनित 25 युवाओं को चौकीदार पद के लिए मिला नियुक्ति पत्र Patamda: सिदगोड़ा टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित समारोह के दौरान जिले के 224 नव चयनित युवाओं के बीच चौकीदार के पदों के लिए नियुक्ति पत्र शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों सौंपा गया। इनमें बोड़ाम प्रखंड से 25 युवा शामिल हैं। विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र के साथ ही उनके लिए बीट भी तय कर दिया गया है। इनमें गुणधर रुहिदास को आंधारझोर बीट, भास्कर रुहिदास (कदमजोड़ा), दिलीप महतो (दुंदू ), बीरेंद्र नाथ सिंह (गागीबुरू), दयामय महतो (दुबराजपुर), राकेश महतो (चुनीडीह),…

Read More

पूर्व मंत्री के पीए व पटमदा के अधिवक्ता प्राणकृष्ण महतो बने नोटरी पब्लिक प्राणकृष्ण महतो उर्फ उकिल दा Patamda: राज्य के पूर्व मंत्री एवं जुगसलाई के पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस के आप्त सचिव रह चुके पटमदा के कुमारदा गांव निवासी अधिवक्ता प्राणकृष्ण महतो उर्फ उकिल दा नोटरी पब्लिक नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, विधि कार्य विभाग नई दिल्ली के उप विधिक सलाहकार कृष्णा मोहन आर्या के द्वारा संपूर्ण सिविल कोर्ट जमशेदपुर में व्यवसाय करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। उन्हें बीते 13 मार्च को यह नियुक्ति पत्र जारी की गई है। …

Read More

जेएलकेएम के आंदोलन का 24 घंटे के अंदर दिखा असर : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रांची की टीम ने की जांच Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पटमदा प्रखंड कमेटी के आंदोलन का असर दिखने लगा है। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल एवं विभिन्न विभागों के सचिवों को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद से ही उसका असर तेजी से दिखने लगा है। इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रतो महतो ने बताया कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची की एक टीम गुरुवार को आदित्यपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के 2 आधिकारियों के साथ पटमदा पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों…

Read More

बनकुंचिया में लोक संस्कृति उत्सव का शुभारंभ कल, झारखंड और पश्चिम बंगाल की लोक संस्कृति का होगा संगम Patamda: एक बार फिर लोक संस्कृति उत्सव के बहाने तबले की थाप, कलाकारों की सुरीली आवाज और नृत्यांगनाओं की मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत होगा पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा का बनकुंचिया गांव। टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट पटमदा प्रोजेक्ट के सहयोग से लोक संस्कृति उत्सव कमिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय लोक संस्कृति उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार की शाम 5 बजे होगा। कमेटी की ओर से इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। उत्सव का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं…

Read More

जगन्नाथ मंदिर निर्माण कमेटी ने भूमि पूजन को लेकर की तैयारी बैठक Patamda: गुरुवार को पटमदा के दगड़ीगोडा स्थित हरि साधना आश्रम में श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर के निर्माण हेतु कमिटी की तैयारी बैठक गिरिजा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए 15 अप्रैल को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू व पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से सहसचिव चुना गया। जबकि मिथिलेश तिवारी को प्रवक्ता…

Read More

শিক্ষা সংকটে রাজ্য: 26 হাজার শিক্ষক বাতিল, ভবিষ্যৎ অনিশ্চিত Special Report Purulia (Somnath Gope) : কোর্টের নির্দেশে পশ্চিমবঙ্গের প্রায় 26 হাজার শিক্ষক ও শিক্ষাকর্মীর চাকরি বাতিল হওয়ার পর রাজ্যের শিক্ষা ব্যবস্থায় নেমে এসেছে গভীর সংকট। এরপর সর্বত্রই পড়ুয়া ও শিক্ষক-শিক্ষিকা উভয় পক্ষ চরম অনিশ্চয়তার মধ্যে পড়েছেন। একদিকে যেমন স্কুলগুলিতে পঠনপাঠন প্রভাবিত হচ্ছে, তেমনি অন্যদিকে চাকরি হারানো শিক্ষকদের মধ্যে তৈরি হয়েছে চরম হতাশা, ক্ষোভ এবং সামাজিক নিরাপত্তাহীনতা চাকরি বাতিলের ঘটনাকে কেন্দ্র করে। 2016 সালের এসএসসি নিয়োগে দুর্নীতির অভিযোগ দীর্ঘদিন ধরেই চলছিল। তদন্তে একাধিক অনিয়ম ধরা পড়ে, এবং সেই মামলার প্রেক্ষিতে সুপ্রিম কোর্ট জানিয়ে দেয়, সম্পূর্ণ নিয়োগ প্রক্রিয়াটি জালিয়াতি ও অস্বচ্ছতার মাধ্যমে…

Read More

प्रखंड कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो के नंबर सार्वजनिक करने की मांग Dumaria (S. Kumar) : डुमरिया प्रखंड के झामुमो नेता भगत हांसदा, उदय मुर्मू और सरकार किस्कू ने बुधवार को बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू को एसीबी का संपर्क नंबर सार्वजनिक करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कुछ पदाधिकारी व कर्मी कार्य निष्पादन के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है। जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का संपर्क नंबर उपलब्ध रहने पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी व कर्मियों की शिकायत की जायेगी। जिससे…

Read More

डिमना बांध विस्थापितों की बैठक में मांगों पर प्रस्ताव तैयार, जिला प्रशासन को सौंपने का निर्णय Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंर्तगत पुनसा गांव में डिमना बांध विस्थापितों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें विभिन्न गांवों के विस्थापित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि जिला प्रशासन की मध्यस्थता में डिमना डैम विस्थापितों और टाटा कंपनी के साथ पुनः वार्ता प्रारंभ की जाय, जिससे विस्थापितों की समस्याओं का समाधान हो सके। विस्थापितों ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा अतिक्रमित 102 एकड़ जमीन की क्षतिपूर्ति, 5.83 एकड़ डूब क्षेत्र में आने वाले भूमि की क्षतिपूर्ति तथा स्थायी समाधान, मत्स्य…

Read More

जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, अवैध खनन को रोकने की मांग पर सौंपा ज्ञापन Patamda: पटमदा प्रखंड से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रतो महतो ने बताया कि पटमदा प्रखंड की चार पंचायतों (ओड़िया, बनकुंचिया, कुमीर एवं काश्मार) में अवैध पत्थर खदान, क्रशर एवं भारी वाहनों का अवैध संचालन से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की गई। इसके अलावा सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्य…

Read More