बोड़ाम में एक और चोरी, इस बार टीएसएफ ऑफिस का ताला तोड़कर बैटरी इनवर्टर ले गए चोर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव के बड़डीह टोला स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के ऑफिस में रविवार रात को अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी शंकर कच्छप ने बताया कि रात को चोर ऑफिस के मुख्य गेट के ताला को तोड़ने के पश्चात ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे के तालों को तोड़कर कमरे के अंदर रखे बैटरी और इनवर्टर को ले गए। दोनों सामानों की कीमत लगभग 35 हजार रुपए है।
Advertisements
उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा रूम में स्थित अलमीरा और टेबुल में काफ़ी छानबीन की और कागजातों को इधर -उधर फेंक कर चले गए। उनलोग जब सोमवार को सुबह 8:30 बजे ऑफिस पहुंचे तो ऑफिस का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। फिर सुबह 10 बजे थाना में जाकर चोरी की घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मालूम हो कि पिछले एक माह से बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न स्थानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। 26 मई की रात को बोड़ाम थाना के बगल में मौजूद हेंब्रम स्पोर्ट्स दुकान से 70 हजार नगद राशि एवं जर्सी आदि की चोरी हो चुकी है।