- बांगुड़दा प्रीमियर लीग में एमएस इंटरप्राइजेज बना चैंपियन
- जोड़सा रोड पर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, किशोर की मौत
- पगदा में हुई सड़क दुघर्टना में घायल राहुल ने भी तोड़ा दम
- तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन घायल, दो की हालत गंभीर
- दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर युवा आंचलिक दुर्गा पूजा कमिटी ने जताया आभार
Author: Kalyan Kumar Gorai
बिड़रा प्राथमिक विद्यालय की जमीन का सीमांकन कराने की मांग Patamda: बिड़रा स्थित प्राथमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण में भूमि सीमांकन की बाधा दूर करने के लिए अंचल प्रशासन से पहल करने की मांग की गई है। इस संबंध में सोमवार को पटमदा के अंचल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास को आवेदन देकर हल्का संख्या 10, मौजा संख्या 89 के प्लॉट संख्या 2004, 1916, 1917 एवं 3315 की विधिवत मापी और सीमांकन कराने का आग्रह किया गया है। उप मुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, बिड़रा के नए भवन निर्माण को विभाग से पहले भी स्वीकृति मिली…
भाजपा-कांग्रेस की पत्थरबाजी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : सुब्रत महतो Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पूर्वी सिंहभूम जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और पत्थरबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। राजनीतिक दलों को आपसी टकराव छोड़कर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। सुब्रत महतो ने सवाल उठाया कि आखिर क्या यही लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताती है, वहीं कांग्रेस…
भूला में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए विधायक मंगल व संजीव Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला चांदनी चौक स्थित युवा आंचलिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पुरोहित कान्हाई लाल मुखर्जी और देवेन मुखर्जी ने जमीनदाता गणेश सिंह एवं दिलीप सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से…
काटिन में खुला होंडा का शोरूम, पहले दिन ही बिकी बाइक Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बांदोवान रोड स्थित काटिन बाजार में सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन दुआ होंडा, जमशेदपुर की ओर से फेस्टिव सीजन काउंटर का शुभारंभ किया गया। यहां ग्राहकों के लिए होंडा की विभिन्न मॉडल की बाइक और स्कूटर उपलब्ध कराए गए हैं। सुजान होंडा के प्रोपराइटर कैलाश गोराई ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के लोगों के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। काउंटर खुलने के पहले ही दिन एक बाइक की बिक्री हुई, जबकि कई…
पटमदा के कई क्षेत्रों में कल तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित Patamda : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 के अंतर्गत मंगलवार को काश्मार फीडर में मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी काश्मार फीडर में स्विच एवं जंपर की मरम्मत के साथ पेड़ों की डालियों की छंटाई की जाएगी। इस दौरान काश्मार, हुरूम्बिल, हुटुपाथर, सामरजबड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में…
लोवाडीह में हजारों महिलाओं ने प्रस्तुत किया पारंपरिक करम नृत्य परबतिआ गुमानिआ चुमान’ कार्यक्रम में कुड़मी संस्कृति की दिखी झलक, करम दल सम्मानित Patamda : आदिवासी कुड़मी समाज, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में रविवार को पटमदा प्रखंड के लोवाडीह स्थित कुड़माली भाखि चारी आखाड़ा में ‘परबतिआ गुमानिआ चुमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा-बोड़ाम सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं हजारों महिलाओं ने पारंपरिक करम नृत्य प्रस्तुत कर कुड़मी समाज की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकगीतों और मांदर की थाप पर सामूहिक करम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।…
झारखंड वैष्णव बैरागी समिति युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बने मिलन दास Patamda: पटमदा के लावा गांव स्थित ग्राम प्रधान बृंदावन दास के आवास में रविवार को झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष फनी भूषण दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। लावा निवासी मिलन दास को समिति के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। फणीभूषण दास ने जनहित में 2 महीने के अंदर पटमदा क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। बैठक में भवानी कांत दास, बृंदावन…
बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त संग्रह Patamda: आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम परिसर में रविवार को एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो और मुखिया रूपा सिंह सरदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को जरूरतमंदों की जान बचाने का…
पटमदा, बोड़ाम व काटिन में कल तीन घंटे बिजली रहेगी गुल 33 केवी लाइन में डाली जाएगी गार्डिंग, मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मानगो-2 विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत सोमवार को पटमदा, बोड़ाम और काटिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान पटमदा-बोड़ाम-काटिन स्थित 33 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में गार्डिंग लगाने और आवश्यक रखरखाव का कार्य…
कमलपुर क्लासिक रन रेट के आधार पर क्वालीफायर-1 में पहुंची Patamda: हथियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बोड़ाम-पटमदा प्रीमियर लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शनिवार को ग्रुप-बी के छह मुकाबले खेले गए। कमलपुर क्लासिक ने तीन में दो मैच जीतकर बेहतर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-1 के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, विराट इलेवन ने भी तीन में दो मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। दिन के मुकाबलों में कमलपुर क्लासिक के ऑल इंडिया आइकन विश्वरूप होता ने दो अर्धशतकीय पारियां खेलकर शानदार प्रदर्शन किया। विराट…
