एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: जन्मदिन पर प्राचार्य ने किए पौधों का वितरण
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को पौधा देते प्राचार्य।
Patamda : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने शनिवार को अपने जन्म दिवस के मौके पर एक अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फलदार पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
पटमदा प्रखंड के अंचल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। हमें अपने छात्रों को भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना चाहिए। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य का मानना है कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह हमारे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में भी एक कदम है।