भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बेलटांड़ में बांग्ला जात्रा का कार्यक्रम स्थगित
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को बेलटांड़ में आयोजित बांग्ला जात्रा एकटि पयसा का कार्यक्रम भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि मौसम की खराबी एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए रात्रि 9 बजे से आयोजित कार्यक्रम को रद्द करते हुए कोजागरा लक्खी पूजा के मौके पर आगामी गुरुवार को जात्रा का मंचन किया जाएगा।





