महा अष्टमी के मौके पर बांगुड़दा में बांग्ला जात्रा का मंचन, उमड़े दर्शक
Patamda: दुर्गा पूजा के मौके पर महा अष्टमी तिथि को पटमदा के बांगुड़दा गांव में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान बांग्ला जात्रा (नाटक) चोखेर जले निभलो चिता का मंचन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा पश्चिम बंगाल से आई महिला कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिशिर गांगुली, अबोध कालिंदी, चैतन कर्मकार, अमर गोराई, प्रणब मोदक, विनोद गोराई, रंजीत कर्मकार, श्रीपद कर्मकार, शिबू कुमार, संतोष कर्मकार, दशरथ कर्मकार, आकाश कुमार, अद्वैत कर्मकार व अपरेश दासगुप्ता ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।





