बेलटांड़ में कल लगेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
Patamda: सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में शुक्रवार को पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित ग्राम प्रधान संघ भवन में 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के महासचिव विजय कुमार मंडल ने बताया कि शिविर में कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में जमशेदपुर ब्लड सेंटर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, अमृत ग्राम विकास जमशेदपुर, पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला सहित कई सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति की ओर से अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।





