काश्मार मध्य विद्यालय में सेव वाटर सेव अर्थ विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता, शुभ्रा तिवारी प्रथम

Patamda : पटमदा प्रखंड के काश्मार मध्य विद्यालय में काश्मार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में सेव वाटर सेव अर्थ (जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ) विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा शुभ्रा तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोजफ्फर जमाली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन और काश्मार कल्चरल सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस अवसर पर काश्मार कल्चरल सोसाइटी की ओर से सरोज तिवारी, विद्युत तिवारी, दुर्जय तिवारी और मणीश तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





