रोमांचक मुकाबले में चाकुलिया को 1 विकेट से हराकर बोड़ाम ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Patamda: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच रविवार को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में चाकुलिया और बोड़ाम के बीच मैच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। चाकुलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चाकुलिया के बल्लेबाज आनंद ने 33 रन और सुशांत ने 21 रन बनाए।
बोड़ाम के गेंदबाज चिन्मय ने तीन, सहदेव और कंचन ने दो-दो विकेट लिए। 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बोड़ाम टीम के बल्लेबाज पार्थ गोप के 16 रन और कंचन के 13 रन की मदद से 23.5 ओवर में 9 विकेट पर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसी के साथ ही ग्रुप में तीन मैच जीत कर बोड़ाम टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। चाकुलिया के गेंदबाज आनंद ने चार विकेट और श्याम ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर देवरंजन सेनापति और शंकर पॉल व स्कोरर मनोज पाठक थे। 8 दिसंबर को बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम में पटमदा-ए बनाम काशीडीह- ए के बीच मैच खेला जाएगा।





