नवोदय के पूर्व छात्रों को नीट की तैयारी हेतु समाजसेवी हाराधन महतो ने की मदद, दी गई किताबें

Patamda: टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर में संचालित निःशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर के प्रथम बैच के छात्र अमित महतो (चड़कपाथर) और परितोष सिंह (दामोदरपुर) नीट 2026 की तैयारी डिमना, जमशेदपुर में रहकर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से कर रहे हैं। दोनों छात्र पीएम श्री नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2018 में सफलता हासिल कर पूर्वी सिहंभूम के बहरागोड़ा स्थित विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई निःशुल्क कर चुके हैं। 2025 में 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर चुके हैं दोनों ही छात्र और मेडिकल को लक्ष्य मानकर नीट की तैयारी कर रहे हैं।
इस संबंध में समाजसेवी सह टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो ने बताया कि अमित ने वर्षो बाद उनके घर आकर मुलाकात करते हुए विस्तृत चर्चा की जो काफी अच्छा लगा। उसके अंदर एक आत्मविश्वास और जुनून के साथ मानसिक व बौद्धिक शक्ति के विकास की भी झलक दिखाई दे रही थी। अमित और परितोष दोनों को करीब 8 हजार की किताबें दी गई ताकि वे अच्छे से तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।


