झारखंड स्थापना रजत जयंती: 15 को कांकीडीह में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ
Patamda: झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती के मौके पर शनिवार को पटमदा के कांकीडोह महुलतल स्थित सिदो -कान्हु मेमोरियल कोचिंग सेंटर में निःशुल्क क्लास का शुभारंभ किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए कोचिंग के संचालक सागेन बेसरा ने बताया कि पटमदा क्षेत्र के दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी यथा झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा, झारखंड राज्य बहुउद्देशीय कर्मचारी भर्ती परीक्षा, झारखंड कक्षपाल, होमगार्ड भर्ती एवं जे टेट प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।





