झारखंड छात्र मोर्चा ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जताया आभार
Jamshedpur: शनिवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान करने पर आभार जताया।
इस संबंध में झारखंड छात्र मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत ने बताया कि मोर्चा ने बीते 9 जुलाई को पत्र के माध्यम से मंत्री से आग्रह किया था कि 11 वीं पास छात्र-छात्राओं को उसी कॉलेज में पढ़ने की अनुमति दी जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि 5 दिनों के अंदर सरकार एवं माननीय राज्यपाल की तरफ से नोटिस आ जाएगा। झारखंड छात्र मोर्चा सभी छात्र-छात्राओं की तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद करती है।





