घाटशिला प्रखंड की 125 बूथों पर झामुमो को करीब 12 हजार की बढ़त
सोमेश चंद्र सोरेन


Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है और आठवें राउंड तक घाटशिला प्रखंड के 120 बूथों की गिनती पूरी होने के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से 11280 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। सोमेश को आठवें राउंड के बाद कुल 39163 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि बाबूलाल को 27883 वोट, वहीं तीसरे नंबर पर चल रहे जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 6903 वोट प्राप्त हुए हैं। घाटशिला प्रखंड में कुल 125 बूथ हैं और बाकी बचे 5 बूथों की गिनती 9वें राउंड में धालभूमगढ प्रखंड के 10 बूथों के साथ होनी है। 9वें राउंड की गिनती के बाद सोमेश चंद्र सोरेन को 46150, बाबूलाल को 30458 यानी दोनों के बीच का अंतर 15692 वोटों का है। वहीं तीसरे नंबर पर चल रहे जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को अब तक कुल 7172 वोट प्राप्त हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मानें तो इस चुनाव में भी 2024 की भांति ही वोटिंग हुई है और धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा प्रखंड में भी झामुमो को भारी बढ़त मिलने की उम्मीद है जबकि मुसाबनी प्रखंड में भाजपा को झामुमो से अधिक वोट मिलने की संभावना है।





