ईद -ए-मिलाद उन-नबी के मौके पर कीताडीह में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू हुए सम्मानित

Jamshedpur: शुक्रवार को जमशेदपुर में ईद -ए-मिलाद उन-नबी के मुबारक मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू को कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में फैजान ए नूर कमेटी की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जबकि साकची गोलचक्कर में वन इंडिया फाउंडेशन, जमशेदपुर बादशाह क्लब एवं गोसिया लंगर कमेटी के सहायता शिविर में शामिल होकर ईद ए मिलद उन नबी के मोहम्मदी जुलूस में शामिल सभी हजरतों को मुबारकबाद दिए। इस दौरान सभी के बीच में सेब, केला, बिस्किट, चॉकलेट और पानी बोतल का वितरण किए।
महाबीर मुर्मू ने कहा कि आज ही का दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था
और आज का दिन केवल उत्साह ही नहीं बल्कि प्रेम और शान्ति का भी संदेश देता है तथा विश्व में सभी को अमन चैन और भाईचारा के साथ रहने का पैगाम देता है। मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद मैनुल, मोहम्मद मोईन खान, अयन सिद्दीकी, निजाम खान, मोहम्मद शेरू, मनोज तांती व करण वीर कालिंदी आदि मौजूद थे।





