धालभूमगढ़ प्रखंड के 55 बूथों पर झामुमो को मिली 11 हजार की बढ़त, 12वें राउंड की गिनती के बाद बाबूलाल 23385 वोटों से पीछे
कॉपरेटिव कॉलेज के समीप बने भाजपा के टेंट में बाबूलाल सोरेन
14 वें राउंड का परिणाम
Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतगणना का कार्य जारी है और 12वें राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबूलाल सोरेन से 23385 वोटों की बढ़त मिली है। 15 टेबलों में चल रही मतगणना का कार्य 20 राउंड तक चलेगी। 12वें राउंड की गिनती के बाद सोमेश को 64637, बाबूलाल को 41252 जबकि तीसरे नंबर के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 9364 वोट प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 300 बूथों में से 180 बूथों की गिनती पूरी की जा चुकी है, जिनमें घाटशिला प्रखंड के 125 एवं धालभूमगढ़ प्रखंड के 55 बूथ शामिल हैं। घाटशिला प्रखंड से झामुमो प्रत्याशी को करीब 12 हजार तो धालभूमगढ़ प्रखंड में करीब 11 हजार से अधिक वोटों की बढ़त भाजपा प्रत्याशी से मिल चुकी है।

गालूडीह थाना क्षेत्र में जहां कुड़मी बहुल गांवों का अधिकांश वोट झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) प्रत्याशी रामदास मुर्मू को मिलने की बात कही जा रही है वहीं धालभूमगढ़ प्रखंड में कुड़मी समाज का वोट झामुमो के पक्ष में जाने की चर्चा है। हालांकि 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जेएलकेएम प्रत्याशी रहे रामदास मुर्मू इस बार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पिछली बार 8092 वोट ही मिले थे।





