डुमरिया में मिर्जा सोरेन व मुसाबनी में प्रधान सोरेन बने झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष
मिर्जा सोरेन
Gurabanda: शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया व मुसाबनी में झामुमो का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला पर्यवेक्षकों की देखरेख में दोनों प्रखंडों में कमिटी का पुनर्गठन किया गया। डुमरिया में मिर्जा सोरेन सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। जबकि मुसाबनी में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान से कराया गया। जिसमें प्रधान सोरेन दुबारा अध्यक्ष पद पर चुने गए। डुमरिया प्रखंड का खड़िदा स्थित सामुदायिक भवन और मुसाबनी का पार्टी कार्यालय में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत कमिटी के सदस्य और भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधान सोरेन।
डुमरिया की नई कमिटी : अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू , कोषाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू ।
मुसाबनी की नई प्रखंड कमिटी :
अध्यक्ष: प्रधान सोरेन, सचिव: महेश्वर हांसदा और कोषाध्यक्ष: पालू माझी।