पटमदा एवं बोड़ाम के पंचायत प्रतिनिधि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल
Patamda : अनुसूचित क्षेत्रो में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान चाईबासा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया गया है। पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग के आदेशानुसार पटमदा प्रखंड के चार प्रतिभागी लावा पंचायत के मुखिया कानुराम बेसरा, वार्ड सदस्य बुध्देश्वर मुर्मू, लावा के ग्राम प्रधान बृंदावन दास व ग्राम सभा मोबिलाइजर उत्तम कुमार महतो शामिल हुए हैं।
इसके अलावा बोड़ाम प्रखंड से मुखिया अजब सिंह व ग्राम सभा मोबिलाइजर जन्मेंजय महतो शामिल हैं।





