पटमदा में जिला पार्षद खगेन महतो ने किया जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास

Patamda: पटमदा उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने सोमवार को कुमीर गांव के खाड़ियाडीह टोला में 15 वें वित्त आयोग मद (जिला परिषद फंड) से स्वीकृत सोलर चालित जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य का ठेका रोमेनजीत एंड कंपनी लच्छीपुर को मिला है।
जिला पार्षद ने बताया कि चापाकल खराब होने से इस टोला के दर्जनों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे थे। पेयजल संकट दूर करने के लिए इस टोला में सोलर चालित जलमीनार का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक छुटुलाल महतो, महेंद्र नाथ महतो, अभिलाष महतो, बिंदु वाला महतो, मथन महतो व नकुल महतो आदि उपस्थित थे।





