कदमा में गणपति बप्पा के दरबार पहुंचे पीएसएफ के शतकवीर रक्तदाताओं ने लिया आशीर्वाद, श्री बाला गणपति विलास ने किया सम्मानित

Jamshedpur: बुधवार को श्री गणपति बप्पा पूजा महोत्सव के आठवें दिन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ के शतकवीर रक्तदाताओं का फौज पहुंचा कदमा स्थित श्री बाला गणपति विलास, बप्पा के दरबार में। इसमें शामिल हुए कुमारेश हाजरा, मनोरंजन गौड़, अजित कुमार भगत, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, अवधेश कुमार वर्मा, अनिल प्रसाद। उद्देश्य रहा बप्पा से आशीर्वाद लेते हुए फिर से मानव जीवनदाई बन समाज के जरुरतमंदों की सेवा कर सकें।
मौके पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष वाईके शर्मा, महासचिव पी कृष्णा राव, संयुक्त सचिव एस कार्तिक राव, वरीय सलाहकार बी आनन्द राव एवं सदस्यों में बी शेशा गिरी व दुर्योधना दास ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। श्री गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित करने के उपरांत सभी का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कमेटी के सभी के सदस्यों के प्रति अपार प्रेम और आशीर्वाद प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया। सरकार ने कहा कि श्री श्री गणपति बप्पा के आशीर्वाद और आप सबों की प्रेरणा से जमशेदपुर रक्तदान के क्षेत्र में आज यह मुकाम हासिल किया है। आपका विश्वास हमारा संकल्प के तहत अरिजीत सरकार ने विश्वास दिलाया कि सदैव टीम पीएसएफ श्री श्री बाला गणपति विलास कमिटी के साथ हर घड़ी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। अरिजीत सरकार ने भी श्री बाला गणपति विलास कमिटी के सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।





