बोड़ाम के बड़ा सुसनी में आकर्षण का केंद्र बना सरस्वती पूजा पंडाल, विधायक भी पहुंचे

Patamda : वसंत पंचमी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोड़ाम प्रखंड की रसिकनगर पंचायत अंतर्गत बड़ासुसनी गांव में पूजा कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बड़ा सुसनी गांव पहुंचे जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने न्यू दिलवाले क्लब व न्यू महाशक्ति संघ के द्वारा तैयार किये गए भव्य पूजा पंडाल पहुंचकर विद्या की देवी मां सरस्वती से वरदान मांगा।
विधायक ने बताया कि सुसनी जैसे सुदूरवर्ती गांव में शहर जैसा भव्य पंडाल व मूर्ति का निर्माण करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने ग्रामीणों से एकता को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनसे सड़क व पेयजल आदि की समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने उन समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक ने दुन्दु गांव में आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर विघ्नहर्ता से क्षेत्र की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मौके पर झामुमो के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो , मुखिया प्रतिनिधि सनातन सिंह, रूप नारायण मोदक व महिला नेत्री बेबी महतो उपस्थित थे।





