16वें राउंड के बाद सोमेश चंद्र सोरेन को 31300 की बढ़त, मतगणना जारी


Jamshedpur: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 16वें राउंड की गिनती के बाद 83796 वोट मिले हैं जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से 31300 अधिक है। अभी 4 राउंड की गिनती होनी बाकी है। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 53496 वोट मिले हैं जबकि तीसरे स्थान पर जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 11095 वोट मिले हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो झामुमो प्रत्याशी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में बनाए गए झामुमो के टेंट में जहां उत्साह का माहौल है वहीं भाजपा का टेंट अब धीरे – धीरे खाली होने लगा है।
========================
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)*
*14 नवम्बर 2025*
========================
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव
मतगणना- राउंड 17
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 56446
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 89251
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 901
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 336
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 11235
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 183
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय- 129
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 121
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी- 848
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 339
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 283
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय- 847
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 1341
14. नोटा- 2458





