झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल हुए सोमेश सोरेन, कहा : बाबा के दिखाए रास्ते पर चलने का करेंगे प्रयास
बैठक को संबोधित करते सोमेश चंद्र सोरेन
Ghatshila: झारखंड मुक्ति मोर्चा की घाटशिला में विधानसभा स्तरीय बैठक माझी परगाना महाल भवन में मंगलवार को विधानसभा प्रभारी जगदीश भकत के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोमेश ने भावुक स्वर में कहा – झारखंड आंदोलन में मेरे बाबा स्व. रामदास सोरेन जी का जीवन पूरी तरह झारखंड और झारखंडियों के नाम समर्पित रहा। आज उनके असमय निधन के बाद मुझे उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का अवसर मिला है। सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से मैं घाटशिला के विकास व जनहित की दिशा में वही संकल्प लेकर काम करूंगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करूंगा।

मौके पर झामुमो नेता सत्यजीत कुंडू, भरत मुर्मू, संजीवन पातर, कान्हु टुडू, गौरांग माहली, चेतन मुर्मू, विक्रम टुडू, सुखलाल हांसदा, वकील हेंब्रम, रतन महतो, बेलवती मुर्मू, फुलमनी टुडू, सोमाय टुडू, शैलेन्द्र बास्के, राम कर्मकार, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, धालभुमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, लालटू महतो, रामदास हांसदा, झामुमो नेता कान्हु सामंत, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान पूरे जोश और ऊर्जा से भरपूर इस सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्व. रामदास सोरेन जी के अधूरे कार्यों को उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पूरा करेंगे और घाटशिला के विकास की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।

बैठक में चार प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला संयोजक बाघराय मार्डी, केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, वरिष्ठ नेता व झारखंड आंदोलनकारी रामदास हांसदा, वरिष्ठ नेता हरिश भकत, महिला मोर्चा की सुशीला टुडू, महिला नेत्री गीता माहली, छाया रानी भकत, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलवती मुर्मू, महिला नेत्री मरिया दास, धालभूमगढ़ महिला अध्यक्ष फुलमनी टुडू, काजल डॉन समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।





