जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए दो दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ
Patamda : पटमदा प्रखंड सभागार में मंगलवार को दो दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास द्वारा कैंडल जलाकर किया गया। इस अभियान में 4 ट्रेनर द्वारा पीएचईडी, कृषि, कल्याण, स्वास्थ्य, मनरेगा, जेएसएलपीएस, पंचायती राज विभाग समेत विभिन्न विभागों से आए 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना है। इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार, बीएलडब्ल्यू अभय कुमार सिंह, पीएचईडी विभाग के पटमदा जेई डोमन रजक व सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा उपस्थित थे।





